Wednesday 13 November 2013

बाल दिवस : एक आयोजन !!

डॉ.ज्योत्स्ना शर्मा 


:)
चारों ओर चुनावी चर्चे ,
माँ ! हम अपना फ़र्ज़ निभाएं |
कौन पार्टी 'आमों ' वाली ;
थोड़े आम चलो ले आएँ .....शुभ बाल दिवस !!!


और एक आयोजन यह भी ...
१ 
उन्होंने ...
बाल दिवस ...
कुछ इस तरह मनाया 
आला ब्युटीशियन से 
तिनका तिनका बालों का 
ख़ूबसूरत ...
हेयर स्टाइल बनवाया !
२ 
उन्होंने ...
बाल दिवस पर 
बाँट कर 
शब्दों की मिठाई 
नन्हें रामू की 
खूब फटकार लगाई..
क्यों रे ....तुझे अब तक 
कार धुलनी न आई !
३ 
उसने कहा ' माँ '
आज बाल दिवस.....
 इस तरह मनाना 
आप आज मुझे 
अकेले मत सुलाना !

~~~~@@@~~~~
सभी चित्र गूगल से साभार 
ज्योत्स्ना शर्मा 

17 comments:

  1. सुन्दर क्षणिकाएं रची, रची बसी हरमेल |
    बाल दिवस कैसे मना, मना कर दिया खेल |

    मना कर दिया खेल, बाल की खाल निकाले |
    किटी पार्टी जाय, कार को साफ़ धुला ले |

    नहीं बाल कानून, बाल बांका कर पाये |
    चाचा चाची मस्त, रची सुन्दर क्षणिकाएं ||

    ReplyDelete
    Replies
    1. सुन्दर रचना के साथ आपकी उपस्थिति सुखद है ..बहुत बहुत आभार |
      सादर !

      Delete
  2. आपकी उत्कृष्ट प्रस्तुति का लिंक लिंक-लिक्खाड़ पर है ।। त्वरित टिप्पणियों का ब्लॉग ॥

    ReplyDelete
    Replies
    1. इस स्नेह सम्मान के लिए हृदय से आभार |
      सादर !

      Delete
  3. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
    --
    आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल शुक्रवार (15-11-2013) को "आज के बच्चे सयाने हो गये हैं" (चर्चा मंचःअंक-1430) पर भी होगी!
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
    Replies
    1. रचनाओं को मिले स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार आपका |
      सादर !

      Delete
  4. खूबसूरत अभिव्यक्ति...

    ReplyDelete
    Replies
    1. इस स्नेह सम्मान के लिए हृदय से आभार |
      सादर !

      Delete
  5. बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
    Replies
    1. इस स्नेह सम्मान के लिए हृदय से आभार |
      सादर !

      Delete
  6. सुन्दर भावों का संचरण करती सुन्दर प्रस्तुति

    ReplyDelete
    Replies
    1. इस स्नेह सम्मान के लिए हृदय से आभार |
      सादर !

      Delete
  7. Replies
    1. इस स्नेह सम्मान के लिए हृदय से आभार |
      सादर !

      Delete
  8. वाह ! गुदगुदाने वाली क्षणिकाएं !

    ReplyDelete
  9. बहुत बहुत आभार ..अनिता जी |
    सादर !

    ReplyDelete
  10. सभी कविताएं सरस और सहज हैं , हार्दिक बधाई !

    ReplyDelete