हिंदी दिवस पर हार्दिक शुभ कामनाओं के साथ ......
डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा
डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा
भारत का ,भारती का
शोभन शृंगार हिंदी ,
माँ! अनेक आभरण हैं ,
हुई कण्ठहार हिंदी !
प्रगति का ,परम्परा का
सुखदायी योग तुझमें ,
ममता और त्याग ,भक्ति
ओजस नियोग तुझमें |
पीयूष-पयोधि, रस का ,
अतुलित आगार हिंदी ||
भारत का, भारती का
शोभन शृंगार हिंदी ,
माँ ! अनेक आभरण हैं ,
हुई कण्ठहार हिंदी !
बढ़कर विजय के पथ पर
अब कहीं कदम न ठहरे ,
जग में पताका यश की
दिग-दिगंत मात फहरे |
प्रतिपल हृदय का तुझसे
जुड़े तार-तार हिंदी ||
भारत का , भारती का
शोभन शृंगार हिंदी ,
माँ ! अनेक आभरण हैं ,
हुई कण्ठहार हिंदी !
~~~@@@~~~
चित्र गूगल से साभार






