डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा 
गौमुख से गंगा चली , बह सागर की ओर , 
देख रही माँ भारती ,होकर भाव –विभोर | 
होकर भाव- विभोर  , हुई हर्षित  भू पावन ,  
नित-नित संध्या भोर , सुहावन तट मन-भावन |
जिसका केवल ध्यान  ,भरे जीवन को सुख से , 
कर तन-मन अम्लान , चली गंगा गौमुख से ||
~~~~~~~~@@@@@~~~~~~~~~
चित्र गूगल से साभार