स्वाधीनता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभ कामनाएँ !
डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा
डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा
१
जब
गूँजें टंकारें
सुख,सौहार्द
रचें
वीरों
की हुंकारें |
२
त्योहार
बहारों का
है
क्या काम यहाँ
कुटिलों
,गद्दारों
का |
३
भर
खूब उमंगों में
आज
तिरंगे के
डूबा
मन रंगों में |
४
भूलें
तो भूल चलें
जो
जाल बुने उनको
करके
निर्मूल चलें |
५
हाँ
,ख्वाब
सुहाने हैं
हक़
पाए अपने
अब
फ़र्ज़ निभाने हैं |
६
है
कठिन भुला पाना
बासंती
सरगम
वो
केसरिया बाना |
७
यूँ
खेल रहा होली
सरहद
पर वीरा
सुन
झेल रहा गोली |
~~~~~~~****~~~~~~~
(चित्र गूगल से साभार)






