Monday 21 October 2013

शुभ करक चतुर्थी !!


डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा 

मेरी दुआएँ 
सजनी सदा संग 
पिया का पाएँ |१ 

हों दीर्घ आयु 
सफलता के ऊँचे 
शिखर पाएँ |२ 

शृंगार मेरा 
तेरी याद कजरा 
प्रीत मेहंदी |३ 

लाज चूनर 
उमंगों के कंगन 
अर्घ प्रेम का |४ 

सौभाग्य माँगू
खुशियों की पायल 
बजती रहे |५ 

सुनो न चाँद 
मैं तो बस हो रहूँ 
तेरी चाँदनी |६ 

न आँसू तुम 
कजरा भी नहीं हो 
नैनों में बसे |७ 

हैं तो तुम्हारी 
बस मुझको प्यारी 
सुधियाँ सारी |८ 

सुख अपार 
जीवन में भरा हो 
प्यार ही प्यार |९ 

~~~~~~~********~~~~~~~





6 comments:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
    --
    आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल बुधवार (23-10-2013)   "जन्म-ज़िन्दग़ी भर रहे, सबका अटल सुहाग" (चर्चा मंचःअंक-1407)   पर भी होगी!
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
    Replies
    1. रचनाओं के प्रति इस स्नेह और सम्मान के लिए बहुत बहुत आभार आपका |
      सादर !

      Delete
  2. बहुत सुन्दर प्रस्तुति।

    ReplyDelete
    Replies
    1. रचनाओं के प्रति इस स्नेह और सम्मान के लिए बहुत बहुत आभार आपका |
      सादर !

      Delete
  3. कितना कठिन कम कितनी आसानी से कर दिखाया है।

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत आभार ...संतोष पाण्डेय जी |

      सादर !

      Delete