Tuesday 28 January 2014

सवेरा !!

                                   चित्र गूगल से साभार 
डॉ.ज्योत्स्ना शर्मा 


फैली है हरसूँ ........ये कैसी चादर ,
देखें चलो हम.....भी परदा हटाकर |

इतना गणित हमको समझा दो रख दें ,
खुशी जोड़कर और गमों को घटाकर |

ले चल मुझे उसकी जानिब,कि जिस तक ,
झाँका न अब तक....सवेरा भी जाकर |

बरसीं जो बूँदें .......तब दिल ने जाना ,
रोया बहुत........वो भी मुझको रुलाकर |

खुद पर ही....जिनको भरोसा नहीं वो ,
क्यों देखते हैं............मुझे आज़माकर |

इस दिल की बस्ती में रौशन सा कुछ है ,
ज़रा देख लेना.........निगाहें झुकाकर |

      *******#####*******

6 comments:

  1. बरसीं जो बूँदें .......तब दिल ने जाना ,
    रोया बहुत........वो भी मुझको रुलाकर ..

    बहुत ही उम्दा शेर ... मन में उतर गया इसका भाव ... लाजवाब रचना है ...

    ReplyDelete
    Replies
    1. हृदय से धन्यवाद ..Digamber Naswa ji
      saadar !

      Delete
  2. Replies
    1. हृदय से धन्यवाद ..सुशील कुमार जोशी जी .

      सादर !

      Delete
  3. बहुत ही उम्दा शेर

    ReplyDelete
    Replies
    1. हृदय से धन्यवाद आपका |

      सादर !

      Delete