Friday 7 March 2014

एक हाथ में चाँदनी !!!

                                      चित्र गूगल से साभार 


इस बेमकसद शोर में,कलम रही जो मौन |
तेरे-मेरे दर्द को ,  और कहेगा कौन ||१ 


शब्दों में आराधना , अर्थ मिला बाज़ार |
अकथ कथा है पीर की , घर में भी लाचार ||

जीवन की संजीवनी , आप करे संघर्ष |
देख दशा ,तेरी दिशा , शोक करें या हर्ष ||


तितली , चिड़िया , मोरनी ,तुलसी नहीं ,न दूब
एक जहाँ इनसे अलग ,रचा आपने खूब ||

आज अँधेरों को चलो , दिखला दें यह रूप |
एक हाथ में चाँदनी  ,एक हाथ में धूप ||


लिखना है तुझको यहाँ ,खुद ही अपना भाग |
सरस सृजन की जोत तू , कलुष-दहन की आग ||

न्याय और अन्याय को , रच ऐसा संसार |
इत बरसे रस की सुधा , उत बरसे अंगार ||

महिला दिवस पर ...
हार्दिक शुभ कामनाओं के साथ ....
डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा
~~~~~~******~~~~~~

12 comments:

  1. उपमाओं के ज़रिये सार्थक सन्देश देती हुई बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति।

    ReplyDelete
  2. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की
    हार्दिक शुभकामनायेँ ।

    सुंदर रचना ।

    ReplyDelete
  3. सार्थक संदेश देती रचना.
    शुभकामनाएँ !
    नई पोस्ट : पंचतंत्र बनाम ईसप की कथाएँ

    ReplyDelete
  4. बहुत ही सुन्दर और सार्थक रचना…भावों की गहराई तो है ही, साथ ही शब्दों की लयात्मकता भी है.
    अब सार्थक महिला दिवस मनाएँ, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ …

    ReplyDelete
  5. सभी दोहे सार्थक सन्देश सँजोए हुए । यह दोहा बहुत ही गहन अर्थ की सम्पदा लिये हुए है- आज अँधेरों को चलो , दिखला दें यह रूप |
    एक हाथ में चाँदनी ,एक हाथ में धूप ||५

    ReplyDelete
  6. हृदय से धन्यवाद भाई जी !
    सादर !

    ReplyDelete
  7. Replies
    1. हृदय से आभार आपका !
      सादर
      ज्योत्स्ना

      Delete