Friday 14 August 2015

त्योहार बहारों का !

                स्वाधीनता दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभ कामनाएँ !

डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा 



१ 
जब गूँजें टंकारें
सुख,सौहार्द रचें 
वीरों की हुंकारें |

२ 
त्योहार बहारों का
है क्या काम यहाँ
कुटिलों ,गद्दारों का |

३ 
भर खूब उमंगों में
आज तिरंगे के
डूबा मन रंगों में |

४ 
भूलें तो भूल चलें 
जो जाल बुने उनको
करके निर्मूल चलें |

५ 
हाँ ,ख्वाब सुहाने हैं
हक़ पाए अपने
अब फ़र्ज़ निभाने हैं |

 ६ 
है कठिन भुला पाना
बासंती सरगम
वो केसरिया बाना |

७ 
यूँ खेल रहा होली
सरहद पर वीरा
सुन झेल रहा गोली |


~~~~~~~****~~~~~~~
(चित्र गूगल से साभार)







23 comments:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (15-08-2015) को "राष्ट्रभक्ति - देशभक्ति का दिन है पन्द्रह अगस्त" (चर्चा अंक-2068) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    स्वतन्त्रतादिवस की पूर्वसंध्या पर
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
  2. बहुत बढ़िया!

    ReplyDelete
  3. बहुत अच्छे माहिया। शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  4. bahut sunder mahiya hain . jyotsna ji badhai.
    pushpa mehra.

    ReplyDelete
  5. बहुत सुंदर

    ReplyDelete
  6. देशप्रेम से ओत-प्रोत बहुत सुंदर रचना, आज़ादी का दिन मुबारक

    ReplyDelete
  7. बहुत सुंदर प्रस्तुति देशप्रेम के जज्बे से ओतप्रोत.

    ReplyDelete
    Replies
    1. हृदय से आभार रचना जी !

      Delete
  8. javab nahi aapka bahut sundar likha meri hardik badhai...

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक धन्यवाद भावना जी !

      Delete
  9. बहुत ही बढ़िया माहिया सखी !
    हार्दिक बधाई आपको !

    ~सादर/सस्नेह
    अनिता ललित

    ReplyDelete
    Replies
    1. हृदय से आभारी हूँ अनिता जी !

      Delete
  10. बहुत बढ़िया ज्योत्सना जी...हार्दिक बधाई...|

    ReplyDelete
    Replies
    1. दिल से शुक्रिया प्रियंका जी !

      Delete
  11. वाह गज़ब के माहिए हैं सब्जी .. देश प्रेम का भाव लिए ...

    ReplyDelete